डीजे व मुखौटे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, तेज रफ्तार वाहन चलाने पर होगी कार्यवाही

प्रशासन से समन्वय बनाएं रखें। इस दौरान समाज प्रमुखों ने भी अपने-अपने सुझाव रखें। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, परिवीक्षाधीन आईपीएस अमन झा एवं एडिशनल एसपी दौलतराम पोर्ते, अपर कलेक्टर अभिलाषा पैकरा तथा डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थिति थे। इस अवसर पर एडीएम देवेन्द्र पटेल ने कहा कि होली का त्यौहार रंगों का त्यौहार है, जो हम सबके जीवन में खुशियां बिखेरते हुए रंगमय बनाता है। होलिका दहन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर मुरूम की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए जोन आयुक्तों को निर्देशित किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत व्यवस्था एवं साफ-सफाई किए जाएंगे।
गुलाल नही डाले जाएंगे। होलिका दहन का कार्य निर्धारित समय से किया जाएगा। खुली जीप अथवा अन्य चार पहिया वाहनों में समूह में एवं दो पहिया वाहनों में तीन सवारी बैठकर हुडदंग न करें और न ही लोंगो के घरों पर रंग डाले। तेज रफ्तार चलाने वाले वाहनों का चिंहाकन किया जाएगा और उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मुखौटा लगाकर घूमने वालों पर भी सख्त कार्यवाही होगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की जाएगी। हुडदंग करने वालों पर भी निगरानी रखी जाएगी, किसी भी तरह का अशांति फैलाने पर भी कार्यवाही होगी। इस बैठक में जिला प्रशासन और पुलिस के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।




