#Social
रेलवे के एग्जाम में इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस सहित पकड़ा युवक

Baddi. बद्दी। बरोटीवाला के निजी विश्वविद्यालय में आयोजित रेलवे सुरक्षा बल कांस्टेबल की परीक्षा के दौरान एक उम्मीदवार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सहित गिरफ्तार किया हे। उक्त उम्मीदवार को विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र में तैनात कर्मी ने चैकिं ग के दौरान पकड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए अटल शिक्षा कुंज स्थित निजी विवि को परीक्षा केंद्र बनाया
गया था।
इसी दौरान गुरुवार को आयोजित इस परीक्षा के दौरान विवि के कर्मी ने चैकिंग करते वक्त एक उम्मीदवार को इलेक्ट्रोनिक डिवाइस समेत पकड़ लिया, जिसे तुरंत बरोटीवाला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस थाना में दी शिकायत में परीक्षा केंद्र में चैकिंग के लिए तैनात कर्मी निवासी पठानकोट ने बताया कि जब वह यूनिवर्सिटी के गेट पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर से चैकिंग के दौरान एक उम्मीदवार को चैक किया तो इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, चार्जिंग जैक बैटरी, एक सिम और एक छोटा ब्लटूथ डिवाइस बरामद हुआ। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी परीक्षा में नकल के इरादे से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अपने साथ लेकर आया था।




