#Social

PWD ने मंत्री को भेजी एडीएस फाइल


Shimla. शिमला। पीडब्ल्यूडी ने नाबार्ड से मंजूर 10 सडक़ों की फाइल मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सुपुर्द कर दी है। विक्रमादित्य सिंह इन सडक़ों पर मुहर लगाने के बाद फाइल पीडब्ल्यूडी को वापस भेजेंगे। पांच अप्रैल से पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री को एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल एंड एक्सपेंडिचर सेंक्शन (एडीएस) पर अपने हस्ताक्षर करने हैं। हालांकि विक्रमादित्य सिंह पहले ही विभाग के अधिकारियों को नाबार्ड के इन प्रोजेक्ट से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं एक महीने में पूरी करने के निर्देश दे चुके हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एडीएस पर इसी महीने के मध्य तक हस्ताक्षर हो जाएंगे। दरअसल नाबार्ड के इन प्रोजेक्ट का निर्माण 121 करोड़ 44 लाख 95 हजार रुपए रुपए से होना है और इनमें 109 करोड़ 30 लाख रुपए ऋण के माध्यम से

हासिल होंगे।

जबकि 12 करोड़ 14 लाख 54 हजार रुपए राज्य सरकार खर्च करेगी। इस खर्च को लेकर एडीएस की मंजूरी मांगी जा रही है। पीडब्ल्यूडी ने नाबार्ड से जुड़े काम की तमाम प्रक्रिया पूरा करने में 30 से 45 दिन का समय तय किया है। 45 दिन के बाद टेंडर प्रक्रिया और काम शुरू करने की संभावना रहती है। मौजूदा वित्त वर्ष के अंतिम महीने में नाबार्ड ने जो मंजूरी दी है उसके काम आगामी वित्त वर्ष के पहले महीने में शुरू हो सकते हैं। नाबार्ड ने तीन साल में सभी प्रोजेक्ट को खत्म करने के भी निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अिधिकारियों से आह्वान किया है कि वे एक महीने में सभी औपचारिकताओं को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button