रंग – गुलाल में सराबोर हुई गरियाबंद पुलिस, एसपी रखेचा ने जवानों संग मनाई होली, पुलिस परिवार के बीच उमड़ा उत्साह, भाईचारे और सौहार्द्र का दिया संदेश,कड़ी ड्यूटी के बीच रंगों के उत्सव में झूमे जवान, अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला

गरियाबंद में होली के अगले दिन पुलिस विभाग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसपी निखिल कुमार रखेचा जवानों के बीच पहुंचे और उनके साथ होली खेलकर जश्न में शामिल हुए। गुलाल उड़ाते हुए उन्होंने पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का है।

कार्यक्रम में डीएसपी निशा सिन्हा, एडीशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर, थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाया, पारंपरिक होली गीतों पर झूमे और आनंद लिया।

– Advertisement –

Ad image

एसपी निखिल राखेवा रखेचा ने कहा:

“पुलिसकर्मियों का जीवन अनुशासन और कर्तव्य पर आधारित होता है। वे हर परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हैं, लेकिन ऐसे उत्सव हमें यह याद दिलाते हैं कि हम एक परिवार की तरह हैं। होली भाईचारे और एकता का प्रतीक है, और यह आयोजन हमें नई ऊर्जा देता है। हमारी टीम जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों से हमें मानसिक सुकून और ताजगी भी मिलती है।”

डीएसपी निशा सिन्हा ने कहा:

“त्योहार केवल परिवार तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे समाज और संगठनों को भी जोड़ते हैं। पुलिसकर्मी चौबीसों घंटे अपनी ड्यूटी पर रहते हैं, जिससे वे त्योहारों का आनंद ठीक से नहीं ले पाते। लेकिन पुलिस विभाग भी एक परिवार है, और इस तरह के आयोजन हमें एक-दूसरे के और करीब लाते हैं। जवानों की मुस्कान यह दिखाती है कि वे इस पल को कितना जी रहे हैं।”

कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया और होली के पारंपरिक पकवानों का स्वाद लिया। गरियाबंद पुलिस की यह होली भाईचारे और सौहार्द्र की मिसाल बनी, जहां कड़ी ड्यूटी के बीच रंगों की फुहार से नई उमंग और ऊर्जा का संचार हुआ।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button