#Social
TMU के वीसी संग होली पर खूब थिरके गुरुजन

Moradabad: तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेजों में रंगों के पर्व होली पर खूब जमकर रंग-गुलाल उड़ा। यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज, सीसीएसआईटी कॉलेज, डेंटल कॉलेज, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज़, डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथैरेपी समेत दीगर कॉलेजों में फैकल्टीज़ ने होली का पर्व धूमधाम से मनाया। एक-दूजे को गुलाल और रंग लगाया। एक-दूसरे को हैप्पी होली कहा। बॉलीवुड के क्लासिकल होली गीतों की धुनों पर जमकर थिरके। म्यूजिकल चेयर, अंत्याक्षरी, धमशिराज, खो-खो सरीखी प्रतियोगिताओं से गुरूजनों के हुनर का भी इम्तिहान हुआ। किसी कॉलेज ने रेडीमेड तो किसी कॉलेज के टीचर्स ने अपने हाथों से बनाए व्यंजन खिलाकर अपनी पाक कला का टैलेंट भी दिखाया।



