#Social

काम में तेजी लाने के दिए निर्देश


Bangana. बंगाणा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के पलाहटा पंचायत में 56 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हो रहे अटल आवासीय विद्यालय का विधायक विवेक शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि यह विद्यालय समय पर बनकर तैयार हो और क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना रहा है और आने वाले समय में इसे शिक्षा का हब कहा जाएगा। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह आवासीय विद्यालय उन बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से

आते हैं।

विद्यालय में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल किया जाएं। विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा और जोगी पंगा में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। विधायक ने जनता को आश्वस्त किया उनकी सरकार हर संभव मदद के लिए तत्पर है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button