#Social

योजना क्रियान्वयन में जमीनी स्तर का विभागीय अमला सक्रिय रहे: कलेक्टर


Dantewada. दंतेवाड़ा। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज समय सीमा बैठक में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा आगामी धान खरीदी, सहकारी समितियों के गठन, जर्जर भवनों के विनष्टीकरण, सहित अन्य लंबित प्रकरणों के बारे में विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिवस में होने वाली धान खरीदी के संबंध में सभी प्राथमिक तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। तथा जो विभाग प्रमुख इसके प्रभारी रहेंगे वे यह सुनिश्चित करें कि इसमें किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके अलावा बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में सहकारी समितियों की गठन के संबंध में विभागों से जानकारी चाही गई। ज्ञात हो कि इन बहुउद्देशीय सहकारी समितियों की गठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामों में वनोपज, दुग्ध, पशुधन मत्स्य, सहित अन्य कुटीर उद्योगों को मुख्य रूप से बढ़ावा देना है। इसके साथ ही दूर दराज के ग्रामीणों की परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जो बस

चलाई जा रही है।

वहां मुख्य मार्गो पर प्रतीक्षालय के निर्माण करना सुनिश्चित करने के साथ ही मुख्य मार्गो पर प्रसाधन केन्द्रों की व्यवस्था भी अवश्य करें। कलेक्टर ने आगे कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में समस्त विभागों के मैदानी अमले पूरी सक्रियता दिखाएं। इसके साथ ही कलेक्टर ने आग्रह किया कि दीपावली पर्व पर स्थानीय समूह द्वारा बड़े पैमाने पर हस्त निर्मित दियों का निर्माण किया जा रहा है अतः अधिकरीगण न केवल इन दीयों का उपयोग करें साथ ही ओर को भी इसके लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने विनष्टीकरण योग्य जर्जर शासकीय भवनों के संबंध में आंकलन के संबंध में भी विभाग निर्देष दिया। बैठक में बताया गया कि आगामी दिसम्बर माह में जैविक कृषि संबंधी वृहद कार्यक्रम जावंगा में प्रस्तावित है जहां देश जैविक कृषि में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले कृषक, कृषक समूह, विशेषज्ञ उपस्थित होगें। साथ ही जिले में जैविक कृषि क्रांति लाने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के समापन पर कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button