प्रधानमंत्री मोदी ने रायसीना डायलॉग का किया उद्घाटन, न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन भी रहे मौजूद…

News Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार 17 मार्च को रायसीना डायलॉग के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में 125 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। एंटीगुआ और बारबुडा के विदेश मंत्री समेत कई देशों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली पहुंच चुके हैं।

New Delhi: रायसीना डायलॉग का आयोजन विचारक संस्था ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड और यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा जैसी प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुईं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम में 20 देशों के विदेश मंत्री, पूर्व राष्ट्राध्यक्ष, सैन्य कमांडर, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गज, शिक्षाविद, पत्रकार, सामरिक मामलों के विद्वान और विचारक संस्थाओं के विशेषज्ञ शामिल हुए। यह सम्मेलन वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

News Delhi: रायसीना डायलॉग का यह 10वां संस्करण 17 से 19 मार्च तक चलेगा और इसमें विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के बीच वैश्विक चुनौतियों और समाधानों पर गहन विचार-विमर्श होगा। यह कार्यक्रम भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button