क्राइमछत्तीसगढ़देश दुनियाशहर एवं राज्य

नक्सल एनकाऊंटर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता…30 नक्सली ढेर, एक जवान भी शहीद

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता मिली है. बस्तर संभाग में सुबह से चल रही मुठभेड़ में जवानों ने अबतक कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इसकी पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है.

बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भारी मुठभेड़ हुई में अब तक 26 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में बीजापुर DRG का एक जवान शहीद हो गया. वहीं कांकेर मुठभेड़ में अब तक कुल 4 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है. फिलहाल, दोनों ही इलाकों में सर्च ऑपरेशन जारी है.

सुरक्षाबलों की इस बड़ी कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गृह मंत्री विजय शर्मा ने जवानों को बधाई दी है.

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी इलाके में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम निकली थी. इस दौरान गंगालूर थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 7 बजे नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जो अब तक जारी है. दोनों ओर से हुई भीषण फायरिंग हुई. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किया है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में राइफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य हथियार जब्त भी किए गए हैं.

फिलहाल, सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. संभावना जताई जा रही है कि जंगल में और भी नक्सली छिपे हो सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button