छत्तीसगढ़

सूदखोरों के चंगुल में फंसे युवक ने लगाई फांसी, 1 के 10 वसूलते थे, नहीं देने पर करते थे प्रताड़ित

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ का न्यायिक क्षेत्र बिलासपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां तोरवा क्षेत्र में रहने वाले 40 वर्षीय युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड नोट में सूदखोरों से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस इसे जब्त कर मामले की जांच कर रही है। मामले में दो आरोपितों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

सुसाइड के पहले युवक ने वीडियो बनाया. वीडियो ने युवक में बताया कि वह शराब पीने का आदी है. दो सूदखोरों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की है. युवक ने बताया कि दीपक धीरज और उसका बेटा सट्टा खिलाने के लिए 1 हजार रुपये देता था. दूसरे दिन 10 हजार रुपये लेते थे. दोनों ने बहुत प्रताड़ित किया. छह महीने पहले आरोपियों ने 1 लाख रुपये दिए. उसके बदले 7 लाख रुपये अब तक वो दे चुका है.

युवक ने बताया कि उनके प्रताड़ना की वजह से ही मैं अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं. युवक का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों सूदखोरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर तोरवा पुलिस ने कार्रवाई की. तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी की घटना है.

तोरवा क्षेत्र के दोमुहानी में रहने वाले टीकम निषाद रोजी मजदूरी करते थे। बुधवार को उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन ने इसकी जानकारी तोरवा पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच के दौरान टीकम के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शराब और सट्टे के लिए मुकेश धीरज और अभिषेक धीरज से रुपये लेने की बात लिखी है। साथ ही सूदखोरों द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button