#Social

निधि को मिस, धीरज को मिला मिस्टर फेयरवेल का खिताब


Ghumarwin. घुमारवीं। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में संगीत विभाग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डा. राकेश राणा ने मुख्यातिथि के रूप शिरकत की। संगीत विभागाध्यक्ष डा. सुरेश शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सभी संगीत के विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संगीत, संस्कृति तथा सुसंस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगीत आत्मा का भोजन है तथा यह एक अच्छा मनुष्य बनाने की प्रक्रिया में एक मुख्य

तत्व है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. राकेश राणा ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी सांगीतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन भी किया। इस अवसर पर धीरज को मिस्टर फेयरवेल तथा निधि को मिस फेयरवेल चुना गया। इस मौके पर तबला वादक राजकुमारी, लिपिक अनु शर्मा सहित सभी कक्षाओं के विद्यार्थी, पूर्व विद्यार्थी अक्षत, रोहित, आरती, सरगम, जतिन व रोहिणी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button