#Social

खलीनी में गंदगी और स्ट्रीट लाइट्स पर भडक़े लोग


Shimla. शिमला। नगर निगम के समाधान शिविर में शनिवार को खलीनी वार्ड के करीब 50 लोगों की शिकायतें दर्ज हुई हैं। इसमें वार्ड के लोगों ने नगर निगम को जंगलों में फैली गंदगी के बारे में जानकारी दी। लोगों ने बताया कि वार्ड के कई लोग जंगलों में कूड़ा फैंक रहे हैं। कई बार नगर निगम के सफाई अभियान के दौरान इन जंगलों की सफाई की गई। इसके बावजूद भी इन जंगलों में लोग कूड़ा फैंक रहे हैं। ऐसे में जंगलों में सीसीटीवी लगाए जाए। क्योंकि पूरे वार्ड में गंदगी का आलम है। कई घरों में सफाई कर्मचारी भी समय पर कूड़ उठाने नहीं पहुंच रहे हैं। इस पर सीएचओ डाक्टर चेतन चौहान ने कर्मचारियों की क्लास लगाई और यहां पर सफाई व्यवस्था की रिपोर्ट देने को भी कहा। लोगों ने बताया कि शिमला जल प्रबंधन निगम रोज पानी देने के दावे कर

रहा है।

लेकिन लोअर खलीनी वार्ड में पानी नहीं पहुंच रहा है। यदि पानी आता भी है तो यहां पर लो प्रैशर की दिक्कत आ रही है। इसके बारे में कई बार कंपनी को शिकायत दी है लेकिन कोई समाधान ही नहीं हुआ है। खलीनी वार्ड में स्ट्रीट लाइटस को लेकर भी लोगों ने शिकायतें दर्ज करवाई हैं। लोगों ने कहा कि खलीनी वार्ड में काफी समय से स्ट्रीट लाइटस के खंभे खड़े किए हैं, लेकिन इस पर लाइट के फिच्चर ही नहीं लगे हैं। ऐसे में पूरे वार्ड में अंधेरा रहता है। वार्ड में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। वहीं खलीनी वार्ड में वर्षा शालिका मामला फिर से गर्माया। लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि खलीनी क्षेत्र में वर्षा शालिका का निर्माण किया है लेकिन उस वर्षा शालिका का नाम कनलोग कर दिया है। इस वर्षा शालिका का नाम खलीनी किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button