#Social

Jharkhand: 60 यात्रियों से भरी बस पलटी, NH-18 पर मची अफरा-तफरी


Jharkhand: हावड़ा से नेतरहाट पिकनिक मनाने जा रही यात्रियों से भरी बस बुधवार की सुबह पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 18 पर सुबह 3 बजे अचानक अनियंत्रित बस पलट गई। लोगों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया| हालात ऐसे थे कि वहां से गुजर रहे वाहनों के चालक भी सहम गए। इधर, देर रात हाईवे पर पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात घाटशिला थाना प्रभारी मधुसूदन डे को जैसे ही खबर मिली, वे तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने घटनास्थल से ही 108 एंबुलेंस को फोन किया।
लेकिन एंबुलेंस आने में देरी को देखते हुए घाटशिला थाना प्रभारी ने खुद पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर बड़ी मुश्किल से घायलों को बस से बाहर निकाला और पुलिस वाहन से घाटशिला अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे के उस समय ऐसा लग रहा था मानो पुलिस तुरंत घायलों की मदद के लिए देवदूत बनकर आगे आई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button