#Social

देशभक्ति के नारों से गूंजा डीडीएम कालेज कैंपस


Daulatpur Chowk. दौलतपुर चौक। डीडीएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी गोंदपुर बनेहड़ा में सोमवार को बलिदानी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूरा परिसर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। मुख्यातिथि शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल और मुख्य वक्ता जिला श्रमिक प्रमुख अजय शर्मा ने शहीदों की देशभक्ति और बलिदान को याद कर युवाओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. विकास शर्मा और असिस्टेंट डायरेक्टर प्रो. आशीष शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य व छात्र इस आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम विवेकानंद अध्ययन मंडल के बैनर तले दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम और शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रारंभ

हुआ।

कैप्टन सुशील जरियाल ने कहा कि सरदार भगत सिंह ने वैचारिक क्रांति की जो मशाल जलाई, वह हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने युवाओं से स्वतंत्रता का मूल्य समझने, नशे से दूर रहने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। अजय शर्मा ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए और उनका बलिदान हमें नि:स्वार्थ देशभक्ति का संदेश देता है। प्रो. आशीष शर्मा ने बताया कि भगत सिंह जात-पात के विरोधी और सामाजिक समरसता के अग्रणी दूत थे। प्रो. नेहा ने बताया कि इस दौरान जोश-जुनून का अद्भुत संगम दिखा और हर किसी में राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प जागा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button