#Social

मोहब्बतें पैगाम बढ़ाने की दूसरी भाषा है उर्दू : DM


Lakhisarai। उर्दू मोहब्बतें पैगाम बढ़ाने की दूसरी भाषा है। बिहार भी उर्दू बोली जाने वाली प्रमुख प्रदेश है। उर्दू बिहार की भी बेहद दूसरी प्रादेशिक प्यारी भाषा है । उपरोक्त बातें जिलाधिकारी आईएएस डीएम मिथिलेश मिश्रमिथिलेश मिश्र स्थानीय केआरके उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस के समापन समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त की। इसके पूर्व आईएएस डीएम मिथिलेश मिश्र एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मो अब्दुल्लाह रहमानी ने कार्यक्रम का संचालन किया।मौके पर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक हिंदी एवं उर्दू प्रेमियों ने अपनी शेयरो-शायरी एवं मुशायरा पेश कर माहौल को काफी खुश्गवार बना दिया। फरोग ए उर्दू सेमिनार सह मुशायरा में प्रो जाहिद रजा जमाल शाहिद रजवी, मोइन गिरीदवी , वारिस इस्लामपुरी, सैयद इसराफिल,प्रो नजमुल हसन,पूर्व मुखिया इरफान,बीडीओ ममता प्रिया,दशरथ महतो,प्रो सलाउद्दीन, कमरान अल्वी, सुरेन्द्र पांडेय सौरभ,रहाना इनाम सहित अन्य हजरातों ने अपनी अपनी मुशायरा ,गजल,शायरी व कविता पाठ की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। समारोह के अंत में जिला उर्दू कोषांग प्रभारी पदाधिकारी खिलाफत अंसारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ जलसा का समापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button