#Social

राजस्थान के स्टॉल ने खींची भीड़


Kullu. कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में लगे वस्त्र मंत्रालय की ओर से क्राफ्ट मेले में राजस्थान से आए हुए हर्बल उप्तादों का स्टॉलों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस स्टॉल में सबसे अधिक महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। क्राफ्ट मेले में सजी हर्बल उत्पाद के इस स्टॉल में शैंपू, स्क्रीम, फेसवॉश, खासतौर पर तोरी की सब्जी को सूखा कर उससे तैयार किया गया लूफा बेहद पंसद किया जा रहा है। महिलाएं काफी संख्या मेंं इन्हें खरीदना पंसद कर रही है। वहीं, इसी के साथ यहां शिमला से आई युवतियों के सकारफ ( ढाटू) का भी बेहद पंसद किया जा रहा है। युवतियों की मानें तो वह भी पहली बार यहां आई हैं।
उनके सबी ढाटू हाथों से तैयार किए गए हैं। जो ग्राहक उन्हें अपनी पंसद और डिजाइन देते है। उन्हें भी उसी तरह के उत्पाद तैयार कर ऑनलाइन भेजे जाते हैं। गौर रहे कि पहली बार यहां कुल्लू के लोगों को खरीदारी करने के बाद अगर उस उत्पाद को फिर से लेना होगा तो उसके लिए सभी हस्त शिल्पकारों की और से उन्हें ऑनलाइन सुविधा देने की बात भी की जा रही है, ताकि आसानी से ग्राहक अपनी पंसद की चींज को फिर से खरीद सके। उन्होंने बताया कि महिलाएं उनके खुद के तैयार किए गए सभी तरह के उत्पाद कुल्लू की महिलाओं को भी भा रहे हैं। तीन दिनों के भीतर उन्हें काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। महिलाओं से फीडवेक भी लिया जा रहा है, ताकि अगर कोई कमी दिखे तो उसे पूरा किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button