#Social

सरकार ने मंजूरी दी, CG हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त जजों का कार्यकाल बढ़ा


सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 20 मार्च को इनके नामों की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र सरकार ने 26 मार्च को स्वीकृति दी। जस्टिस सचिन सिंह राजपूत को मई 2022 में बार कोटे से हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल अगस्त 2022 में हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने। इससे पहले वे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। कॉलेजियम ने अप्रैल 2024 में उनके कार्यकाल को एक साल बढ़ाने की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र ने मई 2024 में मंजूरी दी थी। उनका कार्यकाल इस साल के अंत तक समाप्त होने वाला था, जिसे अब फिर से बढ़ा दिया गया है। जस्टिस संजय कुमार जायसवाल को अप्रैल 2023 में हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वे इससे पहले विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक अधिकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं और हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार जनरल भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button