राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें: कलेक्टर

आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने, स्कूल भवन में शौचालय मरम्मत व बाउंड्रीवाल निर्माण करने, विद्युत विहीन आंगनबाड़ियों में विद्युतीकरण करने, प्रधानमंत्री आवास निर्माण में प्रगति लाने, नियद नेल्लानार योजनांतर्गत संचालित निर्माण कार्यो को समय पर पूर्णं करने, जल जीवन मिशन अंतर्गत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने, जिले के आत्म समर्पित नक्सली और नक्सल पीड़ित परिवारों की समस्याओं का समाधान करने एवं सदस्यों को शासकीय सेवा में नियुक्ति देने तथा पुनर्वास योजना से लाभान्वित तथा नक्सली हिंसा में मारे गये आम नागरिकों के वारिशान को शासन की पूनर्वास योजना के तहत् नौकरी प्रदाय करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए।
कलेक्टर जनदर्शन से प्राप्त हुए आवेदनांे का शीघ्र निराकरण कराने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किए। उन्होंने बैठक की समीक्षा करते हुए नलजल योजनांतर्गत संचालित पानी टैंक रिपेयरिंग एवं प्लास्टिक टंकी एवं सोलर पंप लगाने, पेयजल की समस्या को निराकरण करने, आपदा पीड़ित परिवारों को क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान कराने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया। अबुझमाड़िया जनजाति सहित अन्य विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदाय कर रोजगार से जोड़ने निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, अभिषेक गुप्ता, एसडीएम अभयजीत मण्डावी, जिला कोषालय अधिकारी हरीश साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद, महिला एवं बाल विकास अधिकारी लुपेन्द्र महिलांग सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।




