नवरात्रि में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आई खुशखबरी, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी, जानें जेब में ​​कि​तनी आएंगी सैलरी


DA Hike: नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को हरी झंडी दे दी है। यह नई दर 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी, हालांकि इसका लाभ 1 जनवरी 2025 से प्रभावी माना जाएगा।


सरकारी बयान के मुताबिक, “कैबिनेट ने बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए महंगाई भत्ते और राहत में 2% की अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दी है। मौजूदा 53% की दर अब बढ़कर 55% हो जाएगी।” यह फैसला सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

DA Hike: राजकोष पर बोझ और लाभार्थियों की संख्या


इस बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना 6,614.04 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। इससे करीब 48.66 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 66.55 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। यह कदम बढ़ती कीमतों के बीच उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।

DA Hike: महंगाई भत्ता क्यों जरूरी?


महंगाई भत्ता और राहत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जीवनयापन की बढ़ती लागत से राहत देने के लिए दी जाती है। यह उनके वेतन और पेंशन को महंगाई के असर से बचाता है। हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को यह दर संशोधित की जाती है, जो श्रम ब्यूरो के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आंकड़ों पर आधारित होती है।

DA Hike: पहले भी मिली थी राहत


इससे पहले अक्टूबर 2024 में सरकार ने 3% की वृद्धि की थी, जो 1 जुलाई 2024 से लागू हुई थी। अब यह नई घोषणा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक और सौगात लेकर आई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button