#Social

जल्द शूटर्स को करो गिरफ्तार


Bilaspur. बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पर गोलियां चलाने वाले अन्य शूटर्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अन्यथा कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। यही नहीं पूर्व विधायक की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन पुख्ता प्रबंध करे ताकि आगामी भविष्य में इस तरह की कोई घटना घटित न हो। शुक्रवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बंबर ठाकुर हमला करने वाले शूटर्स को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकाली। वहीं, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमला करने वाले दो शूटर्स को जल्द से जल्द गिरफ्तार

किया गया।

सदर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप की अगवाई में प्रदर्शन किया। कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एसपी बिलासपुर संदीप धवल को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि पुलिस प्रशासन सभी शूटर्स पकडऩे में असफल साबित हुआ है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाए कि एक अधिकारी द्वारा इस जांच को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान ईशान ठाकुर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सह संयोजक ठाकुर हीरापाल सिंह, सत्यदेव, दीपक शर्मा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष देसराज ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button