#Social

पालमपुर से चुराई थी बुलेट बाइक


Market. मंडी। मंडी गोलीकांड के आरोपियों ने सुंगल से गायब हुई मोटरसाइकिल को चुराया है। इस बात का खुलासा पंचरुखी पुलिस ने किया है। चोरी के आरोप में मंडी गोली कांड के आरोपितों को कांगड़ा पुलिस पंचरूखी थाना में तफ्तीश के लिए ले गई थी। मंडी पुलिस द्वारा जब गोली कांड के आरोप में इन आरोपितों को बल्ह में उनके किराए के कमरे से गिरफ्तार किया गया तो कमरे की तलाशी के दौरान यह नंबर प्लेट पुलिस को बरामद हुई थी। बता दें कि थाना क्षेत्र पंचरुखी के अंतर्गत पढिय़ारखर सुंगल में 19 फ रवरी को साहिल का बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गया था। पंचरुखी पुलिस को सूचना मिली थी कि मंडी ढाबा गोलीकांड के आरोपी मोहम्मद आजम व मोहम्मद अजमल ने ही बुलेट चोरी किया है। गोलीकांड के बाद उनके कमरे की तलाशी के दौरान नंबर प्लेट बरामद हुई थी। पंचरुखी पुलिस ने दोनों आरोपियों की कस्टडी अपने पास ली। एसपी, कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने टीम गठित की व थाना पंचरुखी से हेड कांस्टेबल लेख राज के नेतृत्व में टीम को रवाना किया।
आरोपी दोनों भाइयों की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से मोटर साइकिल बरामद कर मोटरसाइकिल के मालिक साहिल को सौंप दी। वहीं चोरों की तलाश शुरू हुई। आरोपी जिला मंडी के पुलिस थाना, सदर मंडी में पुलिस रिमांड पर थे। जिसके बाद इन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया था। 27 मार्च को दोनों आरापितों को सीजीएम कोर्ट मंडी में पेश करवाया गया, जहां से पुलिस थाना पंचरुखी की टीम लेखराज, विकास शर्मा व आरक्षी अशोक कुमार के द्वारा उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश व आदेशों के अनुसार दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी पुलिस थाना पंचरु खी जिला कांगड़ा के लिए ट्रांसफ र करवाई गई । पंचरुखी पुलिस द्वारा 6 दिन का पुलिस रिमांड पालमपुर कोर्ट से लिया गया। पुलिस रिमांड में इन्होंने मोटरसाइकल चोरी करने की बात कबूली। जिसके बाद दोनों आरोपी वर्तमान समय में धर्मशाला जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। पंचरुखी थाना प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि मंडी गोलीकांड के आरोपी ही सुंगल से गायब मोटरसाइकिल के चोर हैं। इस बात को आरोपियों ने रिमांड के दौरान कबूला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button