रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता: दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी के वाहन बरामद

Raipur. रायपुर। रायपुर जिले में बढ़ती दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत वाहन चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम गठित की गई, जिसे मुखबिर तंत्र, पेट्रोलिंग, सूचना संकलन और अन्य माध्यमों से वाहन चोरी के मामलों की गहराई से जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दिनांक 07 अप्रैल 2025 को टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्र के ग्राम बंगोली मुरा मोड़ स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति चोरी की दोपहिया वाहन को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट और थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को वाहन सहित पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सूरज यादव (पिता राजू यादव), उम्र 24 वर्ष, निवासी सोरम थाना रूद्री जिला धमतरी, हाल पता नरदहा EWS कॉलोनी, थाना विधानसभा जिला रायपुर बताया। आरोपी द्वारा वाहन के किसी भी दस्तावेज को प्रस्तुत न करने और गोलमोल जवाब देने पर जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने खरोरा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।

आगे पूछताछ में आरोपी ने रायपुर के पंडरी, बूढ़ा तालाब एवं मंडी गेट पास से 04 अन्य एक्टिवा दोपहिया वाहन चोरी करना भी कबूल किया। पुलिस ने आरोपी सूरज यादव के कब्जे से कुल 05 चोरी की दोपहिया वाहन जप्त की, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/- आंकी गई है।

आरोपी के विरुद्ध थाना खरोरा में:

अपराध क्रमांक 192/2025, धारा 303(2) भा.दं.सं. के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शेष 04 वाहनों के संबंध में इस्तगाशा क्रमांक 01/2025, धारा 35(1)(ड) भा.ना.सु.सं./303(2), 238(ग) भा.दं.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, आरोपी सूरज यादव पूर्व में भी वर्ष 2024 में थाना खम्हारडीह रायपुर में वाहन चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है।

इस कार्रवाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारीगण:

निरीक्षक दीपक पासवान (थाना प्रभारी खरोरा)

प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट)

सहायक उप निरीक्षक गेंदूराम नवरंग

प्रधान आरक्षक कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा

आरक्षक धनंजय गोस्वामी, अमित कुमार, संजय मरकाम, प्रकाश नारायण

सहायक उप निरीक्षक परसराम वर्मा

आरक्षक सुरेन्द्र सिंह चौहान एवं मुकेश चौहान (थाना खरोरा)

रायपुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई दोपहिया वाहन चोरी पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button