UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, इन शहरों में आंधी तूफान ने किया परेशान

UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, इन शहरों में आंधी तूफान ने किया परेशान

Representational Image | PTI

UP Rain Forecast: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और अगले दो से तीन घंटे के दौरान कुछ जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, मऊ, गाजीपुर और बलिया जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है.

विशेषज्ञों के अनुसार, इस मौसम परिवर्तन की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है और किसानों की फसल पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है. ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गिरने की घटनाएं जानलेवा साबित हो सकती हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं देखने को मिलीं. लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर समेत 20 से ज्यादा शहरों में जोरदार बारिश हुई, वहीं बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में ओले गिरे. बिजली गिरने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि हजारों बीघा फसलें बर्बाद हो गईं.

वाराणसी में धूल भरी आंधी चलने से पीएम मोदी की रैली का टेंट उड़ गया और बैनर-पोस्टर फट गए. कन्नौज और लखीमपुर जैसे जिलों में खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं. मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है, जिसमें नमी से लो प्रेशर एरिया बना है. अगले 3-4 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरने और राहत कार्यों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button