#Social
तबाही भी नहीं रोक पाई शादी, हाईवे पर फंसे दूल्हा-दुल्हन के लिए देवदूत बनी भारतीय सेना

रामबन: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) पर रामबन के निकट भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कई यात्रियों के फंसने के बाद भारतीय सेना की ओर से उन तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। इस बीच, भारतीय सेना ने एक नवविवाहित जोड़े की मदद की और दूल्हा और दुल्हन ने मदद के लिए सेना का आभार व्यक्त किया है।




