CG: सराफा व्यवसायी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Kondagaon. कोंडागांव। कोंडागांव जिले में सड़क हादसे में एक सराफा व्यवसायी की मौत हो गई। सोमवार को रोशन कोटड़िया कार में सवार होकर कोंडागांव की तरफ आ रहे थे तभी तेज रफ्तार हाइवा ने रॉन्ग साइड जाकर उनकी कार को टक्कर मार दी। नेशनल हाईवे 30 पर लंजोड़ा गांव के पास यह हादसा हुआ। कार में 2 लोग सवार थे। व्यवसायी रोशन की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरे यात्री शेषमल सुराना को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।
हाइवा (क्रमांक CG 04 PC 9490) गिट्टी ले कर नारायणपुर से रायपुर जा रही थी और कार (CG 27 N 4033) में दो लोग कांकेर से कोंडागांव आ रहे थे। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। कोंडागांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही शहर के अंदर सड़कों पर खड़े ट्रकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button