#Social

HP: विक्की चौहान के गीतों पर नाचा रोहडू


Rohdu. रोहडू। राज्य स्तरीय रोहडू मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी नाटियों की धूम रही। सांस्कृतिक संध्या में हजारों लोग रात दस बजे तक पहाड़ी नाटियों पर थिरकते रहे। जुब्बल के लोक गायक विक्की चौहान व चौपाल के लोक गायक हेमंत शर्मा की प्रस्तुतियां मेले का मुख्य आकर्षण रहीं। इस मौके पर एसडीएम रोहडू विजय वर्धन सारस्वत भी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या का आरंभ शाम छह बजे लोकगायक पियूष की प्रस्तुति के साथ हुआ। उसके बाद क्रमवार राजेश्वर चौहान, सीता राम बागड़ी, ठियोग के लोक कलाकार राजेंद्र वर्मा, पंकज शर्मा, दीप राज चांजटा, मिस पूजा रांटा, कोटखाई के कलाकार विनोद रांटा, ठियोग के सुरेश शर्मा ने अपनी अपनी

प्रस्तुतियां दी।

स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण चौपाल के लोयक गायक हेमंत शर्मा व जुब्बल के लोक गायक विक्की चौहान की प्रस्तुतियां रही। हेमंत शर्मा ने उबे लालिये हो, आच्छा लागा बिदिये रा डाठू, मेरे पियारुवा मेरे खाने थी जलेबी, धारो पांदो री गुजरिये, झूमी झूमियो रोहड़ू की जातरे, शुन जावलिये सहित कई पहाडी गीतों की प्रस्तुति से लोगों का जमनकर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या लोक गायक विक्की चौहान के नाम रही। उन्होंने डाली झूमा झूमा रे डालिये, जब से बैठी विमला मेरी एलपी गाड़ी मा, ये जो झूमके वाली है, बिंडरू न मानियोण्, ओज रालटु कंगावले, मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, नांदे नांदे दीणो लागो, हरी काटी काकड़ी, टिकरो स्कूलों दी लागी घुमकु नाटी सहित कई गीत गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button