#Social

Kathmandu: भाजपा नेता विजय चौथाईवाले काठमांडू में नेपाल के नेताओं से करेंगे मुलाकात

काठमांडू: भारतीय जनता पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले का नेपाल दौरा कल से शुरू होगा। वह 30 अप्रैल से दो मई तक काठमांडू रहेंगे। इस दौरान नेपाल के सभी प्रमुख नेताओं से उनकी मुलाकात संभव है।

भाजपा विदेश विभाग के अनुसार, चौथाईवाले की नेपाल के प्रधानमंत्री से लेकर विपक्षी दल के नेताओं से मुलाकात तय की गई है। चौथाईवाले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, सतारूढ़ गठबंधन के नेता शेर बहादुर देउवा, प्रमुख विपक्षी दल के नेता माओवादी अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड, एकीकृत समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल से मुलाकात करेंगे।

इसके अलावा चौथाईवाले नेपाल के दोनों उपप्रधानमंत्री प्रकाशमान सिंह और विष्णु पौडेल, विदेशमंत्री डॉ. आरजू राणा से भी मुलाकात कर सकते हैं। चौथाईवाले से मधेशी मोर्चा के नेताओं की सामूहिक मुलाकात होनी है है। वह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी और राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button