कबीरधाम के दलदली में CM साय ने की ऐतिहासिक घोषणाएं, ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर

पानी की बड़ी समस्या का अब स्थायी समाधान होगा। स्थानीय कनई नदी से पेयजल लाकर हर घर तक पहुँचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट दूर करने के लिए सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले में छीरपानी जलाशय से कुसुमघटा जल प्रदाय योजना के तहत 123 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिससे 66 ग्रामों में जलापूर्ति होगी। वहीं रामपुर-ठाठापुर-दशरंगपुर- सूतियापाठ जल प्रदाय योजना के लिए 78 करोड़ 45 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिससे 54 ग्रामों को राहत मिलेगी।
योजना से वंचित रह गए थे, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भी समाधान शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के वनांचल और आदिवासी अंचलों में विकास की अभूतपूर्व धारा बह रही है, जिससे जनजीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री जनमन योजना और जलप्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन से कबीरधाम जिले के दूरस्थ गांव भी अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। दलदली के समाधान शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, आईजी अभिषेक शांडिल्य, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




