खरोरा में भीषण सड़क हादसा, 10 से ज्यादा लोगों की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 10 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर सारागांव के पास हुआ। देर रात मुख्यमंत्री विष्णु देव साइन ने इस हादसे को संज्ञान में लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हादसे पर शोक जताया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चटौद के ग्रामीण एक मालवाहक माजदा वाहन से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम बाना बनारसी से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस दर्दनाक हादसे में एक साल से कम उम्र के मासूम बच्चे की भी जान चली गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कुछ घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है तथा हादसे की जांच जारी है।

प्रशासन ने हादसे पर जताया शोक

जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button