#Social
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक

Raigarh. रायगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुशासन तिहार’ के तहत आज रायगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक रायगढ़ के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सृजन सभा कक्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों में चल रही विकास योजनाओं, जनहितकारी परियोजनाओं तथा ‘सुशासन तिहार’ के तहत प्राप्त जन आवेदनों के निराकरण की प्रगति का मूल्यांकन करना था।




