#Social

BREAKING: नोएडा में स्वच्छता की मुहिम फिर से शुरू


Noida. नोएडा। स्वच्छता के क्षेत्र में नोएडा प्राधिकरण लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण में हर वर्ष भाग लेकर नोएडा ने खुद को एक स्वच्छ और सतत विकासशील शहर के रूप में स्थापित किया है। वर्ष 2019 में 150वीं रैंक से शुरुआत कर नोएडा ने 2020 में 25वीं रैंक प्राप्त की थी। 2021 में ‘क्लीनेस्ट मीडियम सिटी’ और 2022 में ‘बेस्ट सस्टेनेबल सिटी’ की उपाधि अर्जित करना, इस दिशा में उठाए गए सफल कदमों का प्रमाण है। इसके साथ ही, नोएडा को गार्बेज फ्री सिटी की रैंकिंग में 5 स्टार का दर्जा भी प्राप्त हुआ था। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए नोएडा प्राधिकरण स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में भी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहा है। शहर को प्लास्टिक मुक्त और अधिक स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। भारत सरकार ने 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया है, जिसका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नोएडा प्राधिकरण लगातार सघन अभियान चला रहा है।
बुधवार को परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य) इंदु प्रकाश सिंह और गौरव बंसल के नेतृत्व में सेक्टर-62 स्थित बंगाली मार्केट में एंटी प्लास्टिक ड्राइव आयोजित की गई। इस अभियान में बाजार के दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान लगभग 70 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त की गई, जिसमें श्री राधा एंटरप्राइजेज से 45 किग्रा और चौरसिया ट्रेडर्स से लगभग 25 किग्रा प्लास्टिक बरामद हुई। प्राधिकरण की ओर से सभी

दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में प्लास्टिक का प्रयोग करते हुए पाया गया, तो आर्थिक दंड की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही, नागरिकों से अनुरोध किया गया कि वे बाजार जाते समय कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें और नोएडा को प्लास्टिक मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। अभियान में प्राधिकरण के जगपाल सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक (जन स्वास्थ्य-1) एवं ‘गाइडेड फॉर्च्यून समिति’ (एनजीओ) के सदस्य भी उपस्थित रहे। परियोजना अभियंताओं ने नोएडावासियों से अपील की कि यदि वे अपने क्षेत्र में कहीं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग होते देखें तो तुरंत प्राधिकरण को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button