#Social

रंगताली गरबा का आयोजन नवरात्रि के धार्मिक उत्सव को विशेष बनाएगा: Dr. Suman Soni


Bhilwara भीलवाड़ा। नगर माहेश्वरी महिला संस्थान द्वारा आगामी 6 और 7 अक्टूबर को भव्य रंगताली गरबा का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने के नेतृत्व मे किया गया, जिसमें विभिन्न समितियों का गठन किया गया। अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने बतरयर कि यह आयोजन न केवल नवरात्रि के धार्मिक उत्सव को विशेष बनाएगा, बल्कि सामाजिक सेवा की भावना को भी बढ़ावा देगा। नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने बताया कि इस गरबा कार्यक्रम में नगर सभा, क्षेत्रीय महिला संगठनों और युवा संगठनों का भरपूर सहयोग रहेगा। इस गरबा कार्यक्रम को पूरे माहेश्वरी समाज की सहभागिता के साथ अनूठे और विशेष रूप में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में नीलम दरगड़, रेखा लड्डा, कल्पना सोनी, सुमित्रा भदादा, चेतना जगेटिया और शोभा राठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, 14 क्षेत्रीय अध्यक्ष और सचिवों की देखरेख में सभी समितियों का गठन किया गया है। बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस अवसर पर नगर सभा अध्यक्ष

केदार गगरानी, सचिव संजय जागेटिया, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती और राधेश्याम सोमानी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button