#Social

हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान बोले CM


Shimla. शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर उनका समावेशी विकास सुनिश्चित कर रही है। सरकार समाज के वंचित और हाशिए पर खड़े वर्गों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि अन्यायपूर्ण तरीके से किसी भी व्यक्ति की आजीविका नहीं जानी चाहिए तथा प्रदेश सरकार जरूरतमंद लोगों को राहत, सहायता और अवसर प्रदान करने का क्रम जारी रखेगी। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में हमीरपुर स्ट्रीट वेंडर्स यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए यह

बात कही।

प्रतिनिधिमंडल ने अपने लंबे समय से चले आ रहे मामलों के समाधान में सहयोग और हस्तक्षेप के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके खोखे पहले मनमाने ढंग से तोड़ दिए गए थे, जिससे वे आजीविका और आश्रय के स्रोत से वंचित हो गए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इन परिवारों को न्याय और आजीविका के साधन उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सहानुभूतिपूर्वक उनके पुनर्वास की दिशा में कार्य किया, जिससे उनकी आजीविका की समस्या का समाधान हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button