#Social

CG: निगरानी एवं सलाह समिति की हुई मासिक बैठक


Kondagaon. कोंडागांव। गायत्री साय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा जिला न्याय सदन कोण्डागांव में निगरानी एवं सलाह समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लीगल एड डिफेंस कौसिंल के अधिवक्ता उपस्थित थे। बैठक में लीगल एड डिफेंस कौसिल सिस्टम कार्यालय कोण्डागांव में संचालित कार्यो रिमाण्ड जमानत तर्क साक्ष्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से दिये गये प्रकरणों में की गई कार्यवाही और विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता के शर्तों तथा लीगल एड डिफेंस कौसिंल कार्यालय की भूमिका व दायित्वों के बेहतर निर्वहन के संबंध तथा लीगल एड डिफेंस कौंसिल कार्यालय के अधिवक्ता/कर्मचारी को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होने एवं प्रत्येक माह जेल भ्रमण तथा शिविर का आयोजन किये जाने के संबंध में चर्चा की गई। उक्त बैठक में रजनीश कुमार दुबे चीफ, दिनेश कुमार ध्रुव डिप्टी चीफ एवं शिवराम मरकाम लीगल एड डिफेंस कौसिंल कोण्डागांव उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button