तेलीबांधा में युवती की मौत Live Video, रौंदते हुए आगे बढ़ा ट्रक

रायपुर। 27 साल की युवती को तेलीबांधा चौक पर एक ट्रक ने कुचल दिया है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गई हैं। एक्सीडेंट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवती का नाम एल.तान्या रेड्डी है। घटना करीब 11:30 बजे की है। वह मैग्नेटो मॉल की तरफ से शहर के भीतर मरीन ड्राइव की ओर आ रही थी, तभी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गई।

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक रेड सिग्नल होने के कारण ट्रक खड़ा हुआ था, जो मैग्नेटो मॉल की तरफ से टाटीबंध की ओर जा रहा था। सिग्नल ग्रीन होते ही ट्रक आगे बढ़ा। इस दौरान स्कूटी को ट्रक ड्राइवर ने लेफ्ट तरफ के चक्के से अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आई। जिसे ट्रक ड्राइवर ने देखा नहीं और गाड़ी आगे बढ़ा दी। एक्सीडेंट होते ही स्कूटी ट्रक के सामने के हिस्से में फंस गईं। जिससे तान्या ट्रक के पिछले चक्के में दब गई।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button