#Social

सुशासन तिहारः समाधान शिविर से महिलाओं के चेहरे में आई मुस्कान


Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आमजनों के आवेदन पर जिले के अधिकारी गंभीरता से काम कर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। अभनपुर ब्लॉक के ग्राम तूता में आयोजित समाधान शिविर के अंतर्गत आज ग्राम तूता निवासी पुष्पा पटेल, नीलम पटेल और नलिनी कुर्रे का राशन कार्ड बनाकर उन्हें प्रदान किया गया। ग्राम तूता निवासी नलिनी कुर्रे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि पूर्व में मैंने दो बार

राशन कार्ड के लिए आवेदन दिया लेकिन कार्ड बन नहीं पाया। सुशासन तिहार के तहत मैंने अपना आवेदन प्रस्तुत किया और आज समाधान शिविर में मुझे जल्द राशन कार्ड बनाकर दिया गया। कुर्रे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार में आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। समाधान शिविर के माध्यम से आज मुझे राशन कार्ड प्राप्त हुआ, अब मैं शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकूंगी और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी की सदैव आभारी रहूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button