#Social
किसानों को गेहूं का 7.11 करोड़ का भुगतान

Shimla. शिमला। प्रदेश के किसानों को गेहूं की फसल का 7.11 करोड़ रुपए का भुगतान जारी किया गया है। गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों की गेहूं की फसल धड़ाधड़ बिक रही है। अब तक गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से 2975.40 एमटी गेहूं की फसल की खरीद की गई है। विभाग के पोर्टल पर 1344 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1296 किसानों के पंजीकरण वेरिफाई किए गए हैं। इसके अलावा 1119 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहंू की फसल की खरीद की जा रही है। प्रदेश में किसानों से गेहंू की फसल की खरीद करने के लिए 11 गेहूं खरीद केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें धौलाकुंआ, एपीएमसी पावंटा साहिब जिला सिरमौर, एपीएमसी रामपुर, मार्केट यार्ड टकारला जिला ऊना, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बददी जिला सोलन, अनाज मंडी फतेहपुर, मिलवां इंदौरा, रियाली, नगरोटा बगवां, सब्जी मंडी बैजनाथ
शामिल है।
इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जा रही है। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को एचपीएपीपीपीडॉटएनआईसीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों का गेहूं की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए विभाग का पोर्टल खोल दिया गया है। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहूं खीरद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे।




