#Social
AAP का नया कदम: ASAP लॉन्च

आम आदमी पार्टी ने एक्स पर भारत माता की जय के साथ एक पोस्ट में 13 वर्षों में देश की राजनीति में आए बदलावों का उल्लेख किया। इस बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए छात्र संगठन एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर ऑल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (ASAP) का शुभारंभ किया गया है। आप के अनुसार ASAP से जुड़कर छात्र और युवा सक्रिय राजनीति में भाग लेंगे और देश के विकास में योगदान देंगे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज (मंगलवार) को अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट डालकर एक अहम जानकारी दी है। आप ने अपनी पोस्ट में सबसे ऊपर ‘भारत माता की जय’ लिखा है।
इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने लिखा कि 13 वर्षों में देश की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव किया है। अब इसी बदलाव को आगे बढ़ाने के लिए छात्र संगठन (एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर ऑल्टरनेटिव पॉलिटिक्स, Association of Students for Alternative Politics) का शुभारंभ किया है।




