#Social
Punjab: दिल दहला देने वाली घटना, बेटे ने बुजुर्ग पिता को दी खौफनाक मौत

Punjab पंजाब: बठिंडा के सिविया गांव में एक बेटे ने संपत्ति और पैसों के बंटवारे को लेकर अपने पिता वरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव में जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन हत्या के बाद आरोपी बेटा यादविंदर सिंह मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थर्मल थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी बेटे यादविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।



