#Social
CG NEWS: 15 लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Raigarh. रायगढ़। पुसौर पुलिस ने आज दिनांक 22 अक्टूबर, 2024 को ग्राम मल्दा के मंदिर चौक पर एक सफल शराब रेड कार्रवाई में 15 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। सुबह थाना प्रभारी रोहित कुमार बंजारे को मुखबिर से ग्राम मल्दा में अवैध महुआ शराब तस्करी की सूचना मिली। थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में एक टीम को ग्राम मल्दा भेजा, जहां पुलिस टीम ने मंदिर चौक पर एक युवक को पैदल शराब ले जाते हुए पकड़ा।




