खुशखबरी! बुजुर्गों और दिव्यांगों का पेंशन बढ़ाएगी दिल्ली सरकार, जानें कितने रुपये का होगा इजाफा

खुशखबरी! बुजुर्गों और दिव्यांगों का पेंशन बढ़ाएगी दिल्ली सरकार, जानें कितने रुपये का होगा इजाफा

Delhi Pension Scheme: दिल्ली सरकार बुजुर्गों और दिव्यांगों की आर्थिक मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार अब इन दोनों वर्गों को मिलने वाली मासिक पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी (Pension Increase In Delhi) करने की तैयारी कर रही है.

इस प्रस्ताव को समाज कल्याण विभाग ने तैयार किया है और कैबिनेट को भेजा है. फिलहाल इसे वित्त विभाग के पास भेजा गया है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद ये प्रस्ताव दोबारा कैबिनेट में जाएगा और वहां से फाइनल अप्रूवल मिलेगा.

अगर ये योजना लागू हो जाती है तो इसका फायदा करीब 5.3 लाख वरिष्ठ नागरिकों और 1.2 लाख दिव्यांग लोगों को मिलेगा.

नई योजना के तहत अब कितना मिलेगा ?

  • 60 से 69 साल के बुजुर्गों को अब हर महीने 2500 रुपये पेंशन मिलेगी. अभी उन्हें 2000 रुपये मिलते हैं.
  • 70 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को अब 3000 रुपये मिलेंगे, जो पहले 2500 रुपये थे.
  • SC, ST और अल्पसंख्यक समुदायों को पहले अतिरिक्त 500 रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर 1000 रुपये हो सकते हैं.

दिव्यांगों को क्या फायदा?

  • जिनकी विकलांगता 40% से 60% के बीच है, उन्हें अब 2500 की जगह 3000 रुपये पेंशन मिलेगी.
  • 60% से ज्यादा दिव्यांगता वालों को पहले 5000 रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर 5500 रुपये हो सकते हैं.

कौन ले सकता है इस पेंशन का फायदा?

  • आवेदक कम से कम 5 साल से दिल्ली के निवासी होने चाहिए.
  • उनके पास दिल्ली वाला आधार कार्ड होना जरूरी है.
  • परिवार की सालाना आमदनी 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए.
  • आवेदक को केंद्र या किसी अन्य राज्य सरकार से कोई और पेंशन या आर्थिक सहायता नहीं मिल रही होनी चाहिए.

बता दें कि दिल्ली में इन पेंशन योजनाओं को आखिरी बार नवंबर 2024 में संशोधित किया गया था. अब 2025 में दोबारा बदलाव की तैयारी है, जिससे जरूरतमंदों को और राहत मिल सके.



img




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button