#Social
Gujarat : बस ड्राइवर की लापरवाही से भीषण हादसा

Gujarat गुजरात: गुजरात के खेड़ा जिले में सोमवार को राज्य परिवहन की एक बस और दो ट्रकों के बीच टक्कर होने से एक बस कंडक्टर और एक यात्री की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना कपड़वंज-मोडासा राजमार्ग पर सुबह करीब 11.30 बजे हुई। पुलिस निरीक्षक ए आर चौधरी ने बताया कि गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) की एक बस अरावली जिले के बयाद कस्बे से खेड़ा जा रही थी।



