बृजमोहन अग्रवाल ने मोदी सरकार के 10 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाया

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीति राष्ट्र प्रथम की भावना से संचालित है। चाहे बात सीमाओं की सुरक्षा की हो या फिर देश की आंतरिक सुरक्षा की, हर मोर्चे पर सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं। आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत उरी और पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे कड़े जवाब दिए गए, जिससे भारत की सैन्य क्षमता और संप्रभुता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को विश्व ने महसूस किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रक्षा क्षेत्र में भारत ने आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। पहले जिन सैन्य उपकरणों के लिए देश विदेशों पर निर्भर था, अब उन्हें भारत में ही विकसित किया जा रहा है। तेजस फाइटर जेट, स्वदेशी ड्रोन, मिसाइल सिस्टम, और आर्टिलरी गन जैसी उन्नत तकनीकों का निर्माण देश में ही हो रहा है। साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत कई रक्षा सौदों में घरेलू कंपनियों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने सीमावर्ती इलाकों के विकास को प्राथमिकता दी है।


