#Social
राजा रघुवंशी हत्याकांड: चार आरोपी सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग रवाना

इंदौर/शिलांग। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। मामले के चार आरोपियों को इंदौर से सात दिन की ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग ले जाया जा रहा है, जहाँ मेघालय पुलिस उनसे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं, इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी और राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को मेघालय पुलिस पहले ही अपनी हिरासत में ले चुकी है और उसे पटना से कोलकाता होते हुए गुवाहाटी लाया जा रहा है, जहाँ से उसे सड़क मार्ग से शिलांग ले जाया जाएगा।




