#Social

BREAKING: टेम्पो ट्रैक्स पेड़ से टकराया, 3 महिलाओं की मौत


Shahdol. शहडोल। शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह 4.40 बजे एक टेम्पो ट्रैक्स (CG10-BP-8657) जोरा गांव के पास पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 महिलाएं और बच्चे घायल हैं। जानकारी के मुताबिक टेम्पो ट्रैक्स (तूफान) में कुल 20 लोग सवार थे। ड्राइवर के अलावा सभी महिलाएं और बच्चे थे। ये लोग अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे छत्तीसगढ़ लौट रहे थे।
थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को पहले ब्यौहारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान गायत्री कवर (55), मालती पटेल (50) और इंदिरा बाई के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतकों के परिजन को फोन पर सूचना दी है, जो ब्यौहारी के लिए रवाना हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button