IPS और पुलिसकर्मियों ने पारंपरिक खेल का मजा लिया

बलौदाबाजार। पुलिस ने पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान पुलिसअधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर खेल का आंनद लिया। एसपी ने भी मटका फोड़ जैसी प्रतियोगिता में हाथ अजमाया और प्रतियोगिता में जीत भी हासिल की। प्रतियोगिताओं में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं हेमसागर सिदार की टीम के मध्य रस्साकशी का आयोजन किया गया, जिसमें बेस्ट ऑफ थ्री के आधार पर अभिषेक सिंह की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया एवं हेमसागर सिदार की टीम को पराजित कर रस्साकशी प्रतियोगिता में विजय रही।

तत्पश्चात जलेबी दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें महिला वर्ग में प्रथम स्थान महिला आरक्षक उत्तरा निराला एवं द्वितीय स्थान महिला आरक्षक उकेश्वरी वर्मा ने प्राप्त किया। इसी क्रम में पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जलेबी निरीक्षक रितेश मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम प्रतिभागी के रूप में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा मटका फोड प्रतियोगिता का खिताब जीता।

कार्यक्रम के दौरान भावना गुप्ता द्वारा कहा गया कि खेलों के माध्यम से शरीर में एक नई ऊर्जा का प्रचार होता है तथा इससे आपसी मेलजोल एवं पारस्परिक सामंजस्य की भावना और अधिक प्रगाढ़ होती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम इन पारंपरिक खेलों में मिलजुल कर एवं अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर खेल जीतने का प्रयास कर रहे हैं, ठीक उसी प्रकार अपने विभागीय कार्यों में भी तन्मयता एवं मन लगाकर पूरी ऊर्जा के साथ निरंतर बढ़िया कार्य करें।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button