मुंबई के दो बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट पर

मुंबई। Mumbai School Bomb threat: मुंबई में सोमवार को कनाकिया इंटरनेशनल स्कूल (Deonar) और रायन इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे ईमेल में स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई, बल्कि मुंबई के कई हिस्सों में बम ब्लास्ट की चेतावनी भी दी गई थी।



Mumbai School Bomb threat:
धमकी मिलते ही संबंधित क्षेत्रों की देवनार और समता नगर पुलिस तुरंत स्कूल परिसरों में पहुंची और पूरे परिसर की सघन तलाशी ली गई। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।



Mumbai School Bomb threat:
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और साइबर सेल को ईमेल की ट्रेसिंग के लिए लगाया गया है। यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही मुंबई के BKC स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को भी बम की धमकी मिली थी।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button