#Social

महापौर मीनल चौबे ने खिलाड़ियों को खेल अभ्यास में अनुशासन बनाए रखने के लिए दी बधाई


Raipur. रायपुर। स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 15 मई से 13 जून 2025 तक 30 दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का समापन दिनांक 01 जुलाई 2025 को संध्या 4:00 बजे स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में मीनल चौबे महापौर, नगर पालिका निगम रायपुर के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आयोजन में अभिलाषा पैंकरा, अपर कलेक्टर, सहायक संचालक खेल एवं खेल संघ/संस्थान के सदस्य, व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी शामिल हुए। प्रवेश जोशी, खेल अधिकारी द्वारा प्रतिवेदन पाठन किया गया।
समापन में फुटबाल, हैण्डबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, एथलेटिक्स, हॉकी, नेटबाल, कबडडी, कराते, टेनिक्वाईट, किक बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, खो-खो, स्क्वेश, जम्परोप, ताईक्वांडो, आरचरी, क्याकिंग केनाईंग, सॉफ्टबाल, जिमनास्टिक, बेसबॉल, कुश्ती, भारोत्तोलन, फेंसिंग खेलों के लगभग 500 खिलाड़ी उपस्थित थे। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 खिलाड़ियों व 55 प्रशिक्षकों को पुरस्कृत एवं खेल सामग्री प्रदाय किया गया। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि मीनल चौबे महापौर नगर निगम रायपुर ने अनुशासन के साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ने व नियमित खेल अभ्यास करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल संघ,संस्थान, व्यायाम शिक्षक, प्रशिक्षक उपस्थित थे। 30 दिवसीय शिविर में 24 खेलों के 1427 बालक / बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। टी. निंगराज रेड्डी, वरिष्ठ प्रशिक्षक द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button