#Social

UP News: लोहे की चादर गिरने से ट्रक चालक की मौत


UP News : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में ‘भारत हैवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ (बीएचएएल) में मंगलवार को लोहे की चादर गिरने से उसके नीचे दबकर एक ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हाइड्रा मशीन द्वारा उठाई जा रही लोहे की चादर अचानक ट्रक चालक प्रह्लाद यादव (34) पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
यादव आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के सिसवा का निवासी था। उन्होंने बताया कि यादव को जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जगदीशपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button