#Social

टनल में हांफी एचआरटीसी की वोल्वो बस


स्वारघाट। चंडीगढ-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक वोल्वो बस गुरूवार को बीच रास्ते में ही हांफ गई। इस बोल्वो बस में अचानक ही तकनीकी खराबी आ गई जब यह बस टनल नंबर-1 कैंची मोड़ से गुजर रही थी। तकनीकी दिक्कत के चलते बस टनल के अंदर ही बीच रास्ते में रुक गई। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बोल्वो बस अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी। इस दौरान अचानक ही यह बस टनल के बीच में ही रूक गई। टनल के भीतर धूल भरी हवा में यात्रियों का ए सांस लेना मुश्किल भरा हो गया था। टनल के भीतर फसी बस के कारण धूल का गुब्बार उडऩे लगा। जिससे यात्रियों को सांस लेने में कठिनाई होने लगी।
इस दौरान बस में सवार कई यात्रियों ने दम घुटने और घबराहट की शिकायत भी की। बस चालक ने जानकारी दी कि बस का अचानक एयर प्रेशर सिस्टम काम करना बंद कर गया, जिसके चलते ब्रेक और गियर दोनों ने काम करना बंद कर दिया। बाद में बस में सवार यात्रियों को दूसरी एचआरटीसी और निजी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजा गया। टनल के भीतर बस के रुकने से लंबा जाम लग गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। वहीं, यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button